Recents in Beach

भगवान शंकर ने खुद बताएं है मृत्‍यु के ये संकेत, जानें और रहें सचेत

मृत्‍यु एक अटल सत्‍य है। यह तो सब जानते हैं लेकिन यह कब आएगी क‍ोई नहीं जान पाता है। ऐसे में पढ़ें शिव पुराण में शिव जी द्वारा बताए गए मृत्‍यु के कुछ द‍िन पहले के 7 संकेत

पहला संकेत:

ज‍िस इंसान को चंद्रमा या सूर्य के आसपास काला या लाल घेरा दिखने लगे तो समझ लेना चाह‍िए क‍ि उस इंसान की मौत 15 दिन के अंदर होने वाली है।

दूसरा संकेत:

ज‍िस इंसान का बायां हाथ कई द‍िनों तक फड़कता रहे। इसके अलावा तालू सूख जाए तो इसका मतलब होता है क‍ि उसकी मौत एक महीने में होने वाली है।

तीसरा संकेत:

ज‍िनको रात के समय चंद्रमा या तारे ठीक से ना दिखाई दें। इसके अलावा द‍िशाएं घूमती हुई द‍िखें तो समझ लें कि‍ 30 द‍िनों में उनकी मौत होनी वाली है।

चौथा संकेत:

श‍िवपुराण के मुताबि‍क जिन इंसानों को अचानक से नीली मक्खियां घेर लें। इससे समझ लेना चाह‍िए क‍ि उनकी उम्र भी अब महज एक माह ही बची है।

पांचवां संकेत:

ज‍िस इंसान को चंद्रमा और सूरज काले रंग में नजर आने लगे। इसके अलावा सभी दिशाएं घूमती दिखें तो ऐसे व्‍यक्‍त‍ि की मौत 6 माह में होने वाली होती है।

छठवां संकेत:

जब किसी इंसान का शरीर सफेद या पीला होने के अलावा उस पर लाल निशान दिखाई देने लगें। तो साफ है क‍ि उसकी मौत 6 महीने में होने वाली है।

सातवां संकेत:

ज‍िस व्‍यक्‍त‍ि को पानीतेलघी और शीशे में अपनी स्‍वंय की परछाई दिखाई ना दे। इसका मतलब साफ है क‍ि उस इंसान ज‍िंदगी 6 महीने ही बची है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ