Recents in Beach

Yoga Teacher Vacancy in KVS | Yoga Jobs in KVS | Yoga Jobs in India | Yoga Vacancy

केन्द्रीय विद्यालय कोटा, राजस्थान

केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1 कोटा में सत्र 2022-23 के लिए संविदा के आधार पर स्नातकोत्तर शिक्षक (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, संगणक विज्ञान व वाणिज्य), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, संस्कृत), प्राथमिक शिक्षक, कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर, योगशिक्षक, स्पोर्ट्स कोच, आर्ट एण्ड क्राफ्ट कोच, काउंसलर, संगीत शिक्षक, स्पेशल एड्यूकेटर, डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स के चयन हेतु पैनल तैयार किया जाना है, जिसे नियमित अध्यापक के अवकाश पर रहने अथवा संबंधित पद के रिक्त होने की स्थिति में आवश्यकतानुसार उपयोग में लिया जाएगा।

योग्य अभ्यर्थी अपना बायोडाटा फॉर्म विद्यालय की ई-मेल आई-डी parttime2022kv1kota@gmail.com पर एक ही पी. डी. एफ फाइल में समस्त दस्तावेजों की स्कैण्ड प्रति के साथ दिनांक 22.02.2022 तक अवश्य भेज दें। अंतिम तिथि के बाद भेजे गए आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। सूचि के अनुसार उम्मीदवारों के साक्षात्कार दिनांक 01.03.2022 से 05.03.2022 तक प्रातः 09.00 बजे से सायंकाल तक विद्यालय में आयोजित किए जायेंगे। साक्षात्कार के दिन बायोडाटा की मूल प्रति आवश्यक दस्तावेजों की प्रतिलिपि के साथ अवश्य लायें। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र डाउनलोड करने हेतु आगे दिए गये लिंक पर क्लिक करें- SCHOOL ANNOUNCEMENT

Yoga Jobs in KVS

केंद्रीय विद्यालय, विजयपुरा

निम्नलिखित पदों के लिए वर्ष 2022-2023 के लिए विशुद्ध रूप से अंशकालिक अनुबंध के आधार पर शिक्षकों की भर्ती के लिए शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार 07.03.2022 सोमवार और 08.03.2022 मंगलवार को सुबह 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

  • पीजीटी (अंग्रेजी, हिंदी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर साइंस)
  • टीजीटी (अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत)
  • प्राथमिक शिक्षक
  • विविध कर्मचारी (कन्नड़ शिक्षक, कंप्यूटर प्रशिक्षक, नर्स, योग शिक्षक, संगीत शिक्षक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और काउंसलर)।

विद्यालय से सम्बंधित अन्य जानकारी एवं इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र डाउनलोड करने हेतु आगे दिए गये लिंक पर क्लिक करें- SCHOOL ANNOUNCEMENT

केंद्रीय विद्यालय नगरोटा

केंद्रीय विद्यालय नगरोटा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए पूर्णतः अंशकालिक संविदा आधार पर विलिन्न पदों जैसे- PGT/TGT/PRT, योगशिक्षक, स्पोर्ट्स कोच, संगीत व डांस शिक्षक, कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर, काउंसलर, नर्स के लिए पैनल बनाया जाना है। योग्य आवेदक अपने आवेदनपत्र तथा अन्य दस्तावेज़ (स्वयं हस्ताक्षरित) डाक द्वारा या स्वयं उपस्थित होकर प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे के बीच दिनांक 18.02.2022 तक विद्यालय में जमा करा सकते हैं।

चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमों के अनुसार किया जायेगा। जरूरत पड़ने पर लिखित परीक्षा का आयोजन भी किया जा सकता है। आवेदन-पत्र, शैक्षणिक योग्यता एवं नियम-शतों का विस्ततृ विवरण हेतु आगे दिए गये लिंक पर क्लिक करें- SCHOOL ANNOUNCEMENT

अगर आप इच्छुक हैं तो योग विषयक किसी भी वीडियो को देखने के लिए यूट्यूब चैनल पर जाएं। साथ ही योग के किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए योग के बुक्स एवं टूल्स स्टोर पर जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ