Recents in Beach

कोशिका क्या है | What is Cell in Hindi | कोशिका किसे कहते हैं

कोशिका क्या है

कोशिकाएँ शरीर का सूक्ष्मतम रूप है। कोशिकाओं को शरीर की सबसे छोटी इकाई कहा जाता है क्योंकि इसमें जीवन की समस्त मूलभूत क्रियाएँ शामिल होती हैं। हमारा शरीर करोड़ों कोशिकाओं से मिलकर बना है। आकार में अति सूक्ष्म होने के कारण इन्हें सूक्ष्मदर्शी के द्वारा ही देखा जा सकता है। कोशिका की रचना में कई अंग शामिल होते हैं। इनके सामूहिक रूप को सेल Cell अर्थात् कोशिका कहा जाता है कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक ने 1665 ई० में किया।

17वीं शताब्दी के आरम्भ में सूक्ष्मदर्शी Microscope का आविष्कार हो जाने के पश्चात् जीवधारी की नग्न नेत्रों से दिखाई न देने वाली अति सूक्ष्म रचनाओं को भी देखा जाने लगा तथा उनका विस्तार से अध्ययन किया जाने लगा और तब पता लगाया गया कि मनुष्य का शरीर असंख्य सूक्ष्म इकाईयों से मिल कर बना है जिन्हें कोशिकाएँ Cells कहा जाने लगा। कोशिका या सैल शरीर का सूक्ष्मतम रूप है। यह शरीर की रचनात्मक और कार्यात्मक इकाई है।

What is a Cell in Hindi

कोशिका विभाजन के फलस्वरूप अनेकों कोशिकाएँ बन जाती हैं। समान गुणों वाली, एक ही आकार की तथा एक ही कार्य करने वाली कोशिकाएँ मिलकर किसी ऊतक जैसे पेशी, अस्थि (हड्डी) आदि का निर्माण करती हैं। प्रत्येक ऊतक का अपना विशिष्ट कार्य होता है। बहुत से ऊतक मिलकर अंगों जैसे आमाशय, मस्तिष्क एवं हृदय आदि का निर्माण करते हैं। प्रत्येक अंग का भी अपना विशिष्ट कार्य होता है। कई अंग मिलकर किसी संस्थान या तन्त्र का निर्माण करते हैं जो किसी विशेष कार्य को करता है जैसे आमाशय Stomach, यकृत या जिगर Liver, पित्ताशय Gall Bladder, छोटी आँत, बड़ी आँत तथा मलाशय Rectum आदि मिलकर पाचन संस्थान Digestive System का निर्माण करते हैं जिसके द्वारा भोजन का अन्तर्ग्रहण Ingestion तथा पाचन Digestion होता है।

मानव कोशिका केवल एक कोशिका से विकसित होती है जिसे युग्मनज या जाइगोट कहते हैं। युग्मनज या जाइगोट डिम्ब अर्थात् स्त्री की अण्ड कोशिका एवं शुक्राणु अर्थात् पुरूष की जनन कोशिका के संयोजन के परिणामस्वरूप बनता है। जाइगोट बनने के पश्चात कोशिकाओं में बहुगुणन Multiplication होने लगता है और जैसे-जैसे भ्रूण की वृद्धि होती जाती है, कोशिकाओं की संख्या भी बढती जाती है तथा विभिन्न प्रकार की रचनाओं एवं कार्यों के लिए उनमें विभेदन होने लगता है।

अगर आप इच्छुक हैं तो योग विषयक किसी भी वीडियो को देखने के लिए यूट्यूब चैनल पर जाएं। साथ ही योग के किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए योग के बुक्स एवं टूल्स स्टोर पर जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ