Recents in Beach

प्राकृतिक चिकित्सा का स्वरुप | Importance of Naturopathy | प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व

प्राकृतिक चिकित्सा का स्वरुप

प्राकृतिक चिकित्सा वास्तव में चिकित्सा पद्धति नहीं अपितु जीवन जीने की कला एवं विज्ञान है। प्राकृतिक चिकित्सा से रोग ठीक किये जाते हैं पर यदि प्रकृति के अनुसार जीवन जिया जाए तो रोग होंगे ही नहीं। प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा जीवन निरोगी बनाया जा सकता है। प्राकृतिक चिकित्सा उतनी ही पुरानी है जितनी कि प्रकृति। प्राकृतिक चिकित्सा के पाँच आधार हैं। प्राकृतिक चिकित्सा वास्तव में जीवन यापन की सही पद्धति को कहते हैं। यह ठोस सिद्धांतों पर आधारित एक औषधि रहित रोग निवारक पद्धति है। इस चिकित्सा में उपचार की तुलना में स्वास्थ्य वर्धन पर अधिक महत्व दिया जाता है

प्राकृतिक चिकित्सा व्यक्ति को उसके शारीरिक, मानसिक, नैतिक तथा आध्यात्मिक तलों पर प्रकृति के रचनात्मक सिद्धांतों के अनुकूल निर्मित करने की एक पद्धति है। इसमें स्वास्थ्य संवर्धन रोगों से बचाव व रोगों को ठीक करने के साथ ही आरोग्य प्रदान करने की अपूर्व क्षमता है। प्राकृतिक चिकित्सा एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसके द्वारा मनुष्य प्रकृति के समीप जाकर स्वयं को स्वस्थ बना सकता है। प्राकृतिक चिकित्सा में प्रकृति प्रदत्त साधनों के माध्यम से ही चिकित्सा की जाती है जिसका कोई कुप्रभाव नहीं होता।

प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व

प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व

प्राकृतिक चिकित्सा एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमे व्यक्ति की जीवन शैली को बदल कर उसे निरोगी व स्वस्थ किया जाता है। साथ ही व्यक्ति की जीवन शक्ति को विकसित किया जाता है। स्वास्थ्य एक स्वभाविक अवस्था है और इस अवस्था को बनाये रखने का प्रयत्न सदैव प्रकृति करती रहती है। इसके बाद भी यदि व्यक्ति रोगी होता है तो उसका कारण उसकी स्वयं की भूल होती है और वह ऐसी भूल न करे इसलिए हमारे पूर्वजो ने आहार-विहार के लिए कुछ नियम बनाये थे जिससे व्यक्ति स्वस्थ बना रहता था। लेकिन वर्तमान समय मे व्यक्ति इन नियमों के विपरीत चलने लगा है जिसके कारण वह रोगी हो रहा है।

आज व्यक्ति की सम्पूर्ण जीवनशैली बनावटी हो गयी है। आहार विहार एवं विचार पद्धति सभी कुछ जाने अनजाने प्रकृति के विपरीत होती जा रही है। जिससे व्यक्ति के सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा व्यक्ति की जीवन शैली को बदल कर उसे स्वस्थ किया जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा प्रकृति के द्वारा दिए गए साधनों के माध्यम से की जाती है। वर्तमान समय में प्राकतिक चिकित्सा का महत्व दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

1. प्राण तत्व को विकसित करना।

2. प्राकृतिक चिकित्सा कुप्रभाव हीन पद्धति।

3. प्राकृतिक चिकित्सा एक सरल चिकित्सा पद्धती है।

इन्हें भी पढ़ें -

4. प्राकृतिक चिकित्सा कम खर्चीली है।

5. मन तथा शरीर की चिकित्सा एक साथ।

6. उचित जीवन शैली का विकास।

7. एक शुद्धिकरण प्रक्रिया।

वर्तमान समय में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति अधिक प्रचलित होती जा रही है। सम्पूर्ण विष में यह लहर चल पड़ी है। इसलिए पाठकों से हमारा निवेदन है की प्रकृति से दूर भागने के बजाय प्रकृति के समीप आएं क्योंकि प्राकृतिक चिकित्सा केवल चिकित्सा मात्र नहीं है यह सही जीवन जीने की एक कला है।

अगर आप इच्छुक हैं तो योग विषयक किसी भी वीडियो को देखने के लिए यूट्यूब चैनल पर जाएं। साथ ही योग के किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए योग के बुक्स एवं टूल्स स्टोर पर जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ