केन्द्रीय विद्यालय शेखूपुर, बदायूं
शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए पूर्णतः अंशकालिक अनुबन्ध के आधार पर निम्नलिखित पदों के लिए पैनल
तैयार करने हेतु दिनांक 28.03.2022 एवं 29.03.2022 को निम्न विवरण अनुसार साक्षात्कार का आयोजन केन्द्रीय विद्यालय शेखूपुर बदायूं
में किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी निम्न विवरण के अनुसार साक्षात्कार वाले दिन
प्रातः 08.00 बजे से 10.00 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं। साक्षात्कार प्रातः 10 बजे से 02 अपरान्ह बजे तक किये जायेंगे।
टी.जी.टी.- अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, कम्प्यूटर प्रशिक्षक, डॉक्टर, स्टॉफ नर्स, योग शिक्षक एवं खेल-प्रशिक्षक, परामर्शदाता आर्ट एण्ड ड्राइंग शिक्षक, नृत्य-संगीत प्रशिक्षक आदि के लिए दिनांक 28.03.2022 को उपस्थित होना अनिवार्य है। पी.जी.टी.- अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, भौतिक, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, कम्प्यूटर साइंस, सामाजशास्त्र, प्राथमिक शिक्षक आदि के लिए दिनांक 29.03.2022 को उपस्थित होना अनिवार्य है।
प्रत्येक पद हेतु अर्हता एवं शैक्षणिक योग्यता सम्बंधी जानकारी हेतु केन्द्रीय विद्यालय की वेबसाइट देखें। मूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है, साक्षात्कार में आने के लिए किसी भी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जायेगा। आवेदन-पत्र, शैक्षणिक योग्यता एवं नियम-शतों का विस्ततृ विवरण हेतु आगे दिए गये लिंक पर क्लिक करें- SCHOOL ANNOUNCEMENT
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-3, झांसी
सत्र 2022-23 हेत संविदा शिक्षकों का साक्षात्कार विद्यालय में सत्र 2022-23 हेतु पूर्णतः अंशकालिक संविदा शिक्षकों का पैनल तैयार करने हेतु साक्षात्कार, निम्नांकित तिथियों में विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। साक्षात्कार की तिथि पीआरटी तथा कोच स्पोर्ट्स, डांस-म्यूजिक, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, योग शिक्षक आदि के लिए दिनांक 30.03.2022 को उपस्थित होना अनिवार्य है।
पी.जी.टी.- कंप्यूटर साइंस, कम्प्यूटर अनुदेशक, डॉक्टर, नर्स, एजूकेशनल काउन्सलर आदि के लिए दिनांक 01.04.2022 को उपस्थित होना अनिवार्य है। पी.जी.टी- हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, टी.जी.टी.– हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, साइंस, सामाजिक विज्ञान आदि के लिए दिनांक 02.04.2022 को उपस्थित होना अनिवार्य है।
इन्हें भी पढ़ें -
साक्षात्कार हेतु पंजीयन, साक्षात्कार तिथि के दिन प्रातः 08 बजे से 09 बजे तक किया जायेगा तथा
साक्षात्कार प्रातः 09:30 बजे से प्रारंभ होगा। अभ्यर्थी शैक्षिक अभिलेखों की मूल प्रतियों एवं एक सेट
स्व प्रमाणित छाया प्रतियों तथा एक पासपोर्ट फोटो हेतु सहित साक्षात्कार में
सम्मिलित हो सकते हैं। आवेदन-पत्र, शैक्षणिक योग्यता एवं नियम-शतों का विस्ततृ विवरण हेतु आगे दिए गये लिंक पर
क्लिक करें- SCHOOL ANNOUNCEMENT
केन्द्रीय विद्यालय दही चौकी, उन्नाव
केन्द्रीय विद्यालय उन्नाव में सत्र 2022-23 हेतु पी.जी.टी.- अंग्रेजी, समाजशास्त्र, प्राथमिक शिक्षक, कम्प्यूटर अनुदेशक, खेलकूद कोच, योग शिक्षक, नर्स के लिए पूर्ण संविदा आधार पर वार्षिक पैनल बनाने, नियुक्ति हेतु उपयुक्त उम्मीदवारों से साक्षात्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की सत्यापित अर्थात् स्वप्रमाणित प्रतियाँ एवं फोटो चस्पा कर दिनांक 30.03.2022 को प्रातः 09:00 बजे से 10:00 पूर्वाह्न के मध्य साक्षात्कार के दिन जमा किया जा सकता है। साक्षात्कार दिनांक 30.03.2022 प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक विद्यालय में होगा। आवेदन-पत्र, शैक्षणिक योग्यता एवं नियम-शतों का विस्ततृ विवरण हेतु आगे दिए गये लिंक पर क्लिक करें- SCHOOL ANNOUNCEMENT
अगर आप इच्छुक हैं तो योग विषयक किसी भी वीडियो को देखने के लिए यूट्यूब चैनल पर जाएं। साथ ही योग के किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए योग के बुक्स एवं टूल्स स्टोर पर जाएं।

0 टिप्पणियाँ